एडवांस्ड डीएवी मॉडल फाइनल में
इन्दौर | एडवांस्डएकेडमी इंदौर और डीएवी मॉडल स्कूल की टीमों ने एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल की मेजबानी में खेली जा रही राष्ट्रीय सीबीएसई टेनिस स्पर्धा में 19 वर्ष बालक समूह के फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफायनल में एडवांस्ड एकेडमी ने लिटिल एंजिल सोनीपत को 2-1 से मात दी। वहीं दूसरे सेमीफायनल में डीएवी मॉडल स्कूल ने कोठारी इंस्टीट्यूट यू.पी. को 2-0 से पराजित किया। 14 वर्ष डीपीएस गुवाहाटी तथा भारतीय विद्या भवन की टीमें 14 वर्ष के फाइनल में पहुंची। टेनिस में अंडर-19 के मिश्रित युगल वर्ग का खिताब लिटिल एंजिल सोनीपत के अमित बेनीवाल हिमानी मोर ने एमरल्ड के अथर्व मिश्रा ओमान की याशिका जैन को मात देकर अपने नाम किया।
हर्षइशिता मिश्रित युगल में विजेता : टेबलटेनिस में अजमेर के हर्ष श्रीवास्तव दिल्ली की ईशिता गुप्ता ने एमरल्ड के कृतिक गुप्ता चेन्नई की त्रिशा को हराकर अंडर-14 का मिक्स्ड डबल खिताब जीता। स्पर्धा का समापन पुरस्कार वितरण शुक्रवार को सुबह 10 बजे कांग्रेस नेता अजयसिंह अनिल धूपर के आतिथ्य में होगा।