प्रियंका, तनिष्का, अदिति फाइनल में
इंदौर | श्रीरामसेंटेनियल स्कूल में आयोजित श्रीराम ट्रॉफी विद्यालयीन बैडमिंटन स्पर्धा में प्रियंका ठाकुर, तनिष्का मालाकार, अदिति वर्मा ने चार वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया। आदित्य चौहान और अनिल राठौर तीन वर्गों के फाइनल में पहुंचे। सृष्टि गुप्ता, खुशी सेन कृपाल दो वर्गों के फाइनल में पहुंचे।