एडवांस्ड-सत्यसांई फाइनल में
इंदौर | स्पोर्ट्सगुरुकुल द्वारा आयोजित बास्केटबॉल स्पर्धा में एडवांस्ड एकेडमी ने क्विंस कॉलेज को 12-8 तथा सत्यसांई विद्या विहार ने चोइथराम इंटरनेशनल को 18-12 से हराकर अंडर-16 बालिका वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। अंडर-14 बालक वर्ग में एडवांस्ड एकेडमी भवंस प्रामिनेंट आमने-सामने होंगे। क्रिकेट में एडवांस्ड एकेडमी ने सांदिपनी स्कूल को 154 रन से हराया। टेनिस में एडवांस्ड के आकाश नंदवाल सैजल कटारिया अव्वल रहे।