पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरों से सजी शाम ए मौसीक़ी

सुरों से सजी शाम-ए-मौसीक़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्दशाम में सुरों की महफिल सजी। विशिष्ट कॉलेज की ओर से एक होटल में हुए आयोजन में प्रिंस मनोज रधवानी और पूजा पालीवाल ग़ज़लों और सदाबहार नगमों की प्रस्तुति दी।

शुरुआत गणेश वंदन और गुरु अभिनंदन से हुई। इसके बाद मनोज ने ग़ुलाम अली की मशहूर ग़ज़ल \\\"दिल जला के मेरा मुस्कुराते हैं वो\\\" पेश की। उन्होंने चिंगारी कोई भड़के..., दिलबर मेरे कब तक मुझे... जैसी चुनिंदा भावपूर्ण रचनाएं भी सुनाईं। पूजा पालीवाल ने लता मंगेशकर के कुछ चुनिंदा नगमे सुनाए जिनमें \\\"लग जा गले\\\", तेरी आंखों के सिवा\\\", \\\"आपकी नजरों ने समझा... \\\"की खास पेशकश शामिल थी। संगीत सभा का समापन \\\"होश वालों को खबर क्या...\\\" से किया। निदेशक डॉ. एसएम अनस इकबाल नवीन नारंग सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।

पूजा पालीवाल

music programme