पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कला के सूत्र में बंधे ओल्ड डेलियंस

कला के सूत्र में बंधे ओल्ड डेलियंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको डेली कॉलेज की एनुअल प्राइज़ गिविंग सेरेमनी में ओल्ड डेलियंस ने कल्चरल प्रोग्राम्स दिए। 1990 और उससे भी पहले की बैचेस से लेकर 2014 तक के डेलियंस यहां थे। कला ने उन्हें एक सूत्र में पिरोया।

इस कड़ी में सबसे पहली प्रस्तुति दी शिवानी करमरकर ने। राग देस में तराने की मिठास और उस पर कथक का लयात्मक पद संचालन और आकर्षक हस्तमुद्राएं। जब उन्होंने एक ताल में द्रुत लय में निबद्ध तराने पर कथक प्रस्तुत किया तो उसमें उनकी भावपूर्ण मुद्राएं भी मोहक थीं। उन्होंने परण, तत्कार और चक्कर का बहुत ही खूबसूरत प्रदर्शन किया और अपनी लयात्मकता और संतुलन में कलात्मक नियंत्रण को भी सुंदरता से दर्शाया। उनकी प्रस्तुति को खास सराहा गया।

गुरुवार को डेली कॉलेज में शिवानी करमरकर ने कथक की प्रस्तुति दी

cultural event