- Hindi News
- मारुति सुजुकी एसबीआई के 3 दिनी दिसंबर सेविंग्स कार्निवाल का शुभारंभ
मारुति सुजुकी एसबीआई के 3 दिनी दिसंबर सेविंग्स कार्निवाल का शुभारंभ
इंदौर| मारुतिसुजुकी एसबीआई द्वारा शुक्रवार को यशवंत क्लब में डेजलिंग दिसंबर डीजल सेविंग्स कार्निवाल का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मारुति सुजुकी के ईस्ट जोन के कमर्शियल बिजनेस हेड आदित्य अग्रवाल, रीजनल मैनेजर सुधीर मोहन साहनी और एसबीआई के जनरल मैनेजर सेन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। कार्निवाल में ग्राहक आसान फायनेंस सुविधा के साथ मनपसंद कार को साल की सबसे बड़ी बचत के साथ खरीद सकते हैं। यह 14 दिसंबर तक जारी रहेगा। कार्निवल में मारुति की सभी डीजल कारों पर अिधकतम 72500 रुपए तक की बचत और कार्निवल में ही बुकिंग करवाने पर 31000 रुपए का अतिरिक्त लाभ पाने का मौका मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को आकर्षक फायनेंस सुविधा भी दी जा रही है। इसमें 100 प्रतिशत तक ऑन रोड फंडिंग 10.15 प्रतिशत की ब्याज दर पर प्रदान की जाएगी।