आलू, प्याज और लहसुन में ठहराव
इंदौर| मंडीमें सामान्य ग्राहकी के चलते आलू, प्याज और लहसुन में ठहराव देखने को मिला। नया चिप्स का आलू 800 से 950 राशन का आलू 500 से 700 रुपए के भाव रहे। आवक 3000 कट्टे की रही।
यूपी और का नया आलू 350 से 400 पुराना आलू 800 से 900 रुपए के भाव रहे और नए की आवक 8 और पुराने की 3 गाड़ी की रही। प्याज बेस्ट सुपर मोटा 600 से 680 बारीक 350 से 450 एवरेज 550 से 625 रुपए के भाव रहे। प्याज की आवक80 गाड़ी की रही। लहसुन बारीक 1000 से 1700 पूना लड्डू 2500 से 3000 लड्डू 3000 से 3500 सुपर फूल गोला 4000 से 5200 रुपए के भाव रहे और आवक 5000 बोरी की रही।