पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुनाफावसूली से सेंसेक्स 251 पॉइंट टूटा

मुनाफावसूली से सेंसेक्स 251 पॉइंट टूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोने और चांदी में बढ़त

सप्ताहके आखिरी कारोबारी दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। ऑयल एंड गैस और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली रही।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 251.33 अंक की गिरावट के साथ 27350.68 अंक पर बंद हुआ। तेल कीमतों में गिरावट के बीच तेल एवं गैस, रीयल्टी तथा धातु शेयरों में भारी नुकसान के साथ बाजार में तीन साल में किसी एक सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई के 12 क्षेत्रवार सूचकांकों में से 11 नुकसान में रहे।

कुल मिलाकर 2000 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 920 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक रुझानों तथा तेल कीमतों के जुलाई 2009 के बाद पहली बार 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे जाने के अलावा खुदरा मुद्रास्फीति तथा आईआईपी आंकड़े आने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। कारोबार के बाद ये आंकड़ें जारी किए जाने हैं। बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती कारोबार में बढ़कर 27692.32 अंक पर पहुंच गया, लेकिन बाद में प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बाद यह 27320.05 अंक के निम्न स्तर पर पहुंच गया। अंत में यह 251.33 अंक या 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27350.68 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 68.80 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरावट के साथ 8,224.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8,216.30 से 8,321.90 अंक के दायरे में रहा।