- Hindi News
- खजराना मंदिर में फरवरी से शुरू होगा डायलिसिस, 400 रु. में मिलेगी सुविधा
खजराना मंदिर में फरवरी से शुरू होगा डायलिसिस, 400 रु. में मिलेगी सुविधा
खजरानागणेश मंदिर परिसर में बन रहे डायलिसिस किडनी सेंटर में फरवरी माह से ही डायलिसिस सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए मरीजों को हर बार 400 रुपए देना होंगे। तीन साल यही शुल्क रहेगा। शुरुआत 20 मशीनों से होगी, जिससे हर दिन 50 से अधिक मरीजों का डायलिसिस किया जा सकेगा। बाद में मशीनों की संख्या बढ़ाकर 40 कर दी जाएगी। इसके बाद सौ से अधिक मरीजों को हर दिन इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए पीपीपी मॉडल पर सेंटर के संचालन का जिम्मा श्री गुलाबचंद पारमार्थिक ट्रस्ट (गोकुलदास हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) को दिया गया है। शुक्रवार को मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में यह फैसला हुआ।
कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने बताया कि डायलिसिस सेंटर के बाद यहां किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए तीन मंजिला अस्पताल भवन बनाया जा रहा है। इसमें जनसहयोग भी लिया जाएगा। बैठक में मंदिर परिसर में जल्द ही वृद्धाश्रम शुरू करने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए प्रशासन ने आम लोगों से दान करने की अपील की है।