- Hindi News
- रिजल्ट में देरी, छात्राएं यूनिवर्सिटी पहुंची
रिजल्ट में देरी, छात्राएं यूनिवर्सिटी पहुंची
इंदौर | यूनिवर्सिटीके रिव्यू औैर रीवैल्युएशन के रिजल्ट को लेकर ढुलमुल रवैये से छात्रों को परेशानी हो रही है। एक-एक रिजल्ट के लिए छात्रों को कई बार मूल्यांकन केंद्र जाना पड़ रहा है। शुक्रवार को बीपीटी और एमपीटी की छात्राएं नालंदा परिसर पहुंचीं और चार माह बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं होने पर नाराजगी जताई।
दरअसल बीपीटी फायनल ईयर का कोर्स पहले ही डेढ़ साल लेट चल रहा है। छात्राओं का कहना था कि फायनल ईयर की परीक्षा सिर्फ इसलिए अटक गई है क्योंकि फॉर्म भरे तीन माह हो गए फिर भी दूसरे वर्ष के रिव्यू और रीवैल्यूएशन का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। वहीं एमपीटी की छात्राओं का कहना था कि प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा चार माह पहले हुई थी लेकिन अब तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया।