पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनोज को कोमल का वाट्स एप चलाना पसंद नहीं था, तीन मोबाइल तोड़े दिए थे

मनोज को कोमल का वाट्स एप चलाना पसंद नहीं था, तीन मोबाइल तोड़े दिए थे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोमल के घावों का जिम्मेदारकौन ?

मौतसे संघर्ष कर रही कोमल गुप्ता की एक सहेली ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कोमल के तीन मोबाइल मनोज तोड़ चुका है। उधर, अस्पताल में भर्ती कोमल की हालत में सुधार रहा है। दिमाग की सूजन कम हुई है।

एमआईजी पुलिस की टीम अब तक तीन सहेलियों के बयान ले चुकी है। इनमें से दो ने तो डर के कारण कोई जानकारी नहीं दी लेकिन एक सहेली ने बताया मनोज को कोमल का वॉट्स-एप इस्तेमाल करना पसंद नहीं था। वह तीन मोबाइल तोड़ चुका है। इससे ज्यादा बोलने से सहेली ने इनकार कर दिया। पुलिस ने कोमल की कॉल डिटेल निकाल ली है। एएसपी राजेश सहाय ने बताया कि पुलिस ने कोमल के दोनों मोबाइल को भोपाल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहां से मोबाइल हैदराबाद भेजे जाएंगे।

कोमलकी हालत में सुधार

शुक्रवारको कोमल की हालत में सुधार हुआ। बॉम्बे हॉस्पिटल के अधीक्षक दिलीपसिंह चौहान ने बताया कोमल का सीटी स्कैन किया गया। इसमें पता चला कि कोमल के दिमाग की सूजन कम हो गई है। इसके साथ ही ब्लीडिंग भी कम हुई है। शनिवार को और टेस्ट किए जाएंगे।

एक और सहेली ने पुलिस को दिया बयान