पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात साल में पूरा हुआ गणगौर घाट का पुल, आज उद्‌घाटन

सात साल में पूरा हुआ गणगौर घाट का पुल, आज उद्‌घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> गीता नगर में सड़क, पुलिया का लोकार्पण।

> 19 करोड़ की लागत से नवनिर्मित केसरबाग रोड सेंट्रल लाइटिंग का लोकार्पण।

> 8.50 करोड़ की लागत से संवाद नगर में पुलिया, 8.50 करोड़ की लागत से जूनी इंदौर मुक्तिधाम के पास पुल, 6 करोड़ की लागत से कर्बला पुल और जयरामपुर कॉलोनी की पुलिया सहित 29 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन।

> 45 लाख की लागत से बने सूर्यदेव नगर तथा 55 लाख रुपए की लागत से तैयार विश्वकर्मा नगर उद्यान का लोकार्पण।

> गणगौर घाट पुल का लोकार्पण। शहीद के परिवार को फ्लैट की चाबी और स्वामी प्रीतमदास सभागृह के लिए 20 लाख रुपए से अधिक का चेक भी सीएम के हाथों सौंपा जाएगा।

गणगौर घाट पर शुक्रवार रात ताबड़तोड़ बन रही थी एप्रोच रोड।

भास्कर संवाददाता | इंदौर

मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान शनिवार को शहर में दो बार आएंगे। सुबह डेली कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम साढ़े 4 बजे फिर इंदौर आएंगे। रात 10 बजे तक वे नगर निगम और आईडीए के विकास कार्यों की शुरुआत और लोकार्पण करेंगे। नगर निगम के ही करीब 21 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 28 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। आईडीए द्वारा सात साल से निर्माणाधीन गणगौर घाट ब्रिज का लोकार्पण भी करेंगे। यह ब्रिज एप्रोच रोड मिलने के कारण अटका था। सीएम के हाथों उद्घाटन के चलते इसे पूरा किया जा रहा है। एक जमीन मालिक की बाधा थी उसे भी पार्टी स्तर पर निपटाया गया।

कहां कौन से कार्यों के लिए आएंगे सीएम