- Hindi News
- कैब में जीपीएस होगा तो ही मिलेगा टैक्सी परमिट
कैब में जीपीएस होगा तो ही मिलेगा टैक्सी परमिट
इंदौर | दिल्लीमें उबेर ग्रुप की कैब में हुई घटना से सबक लेते हुए परिवहन विभाग ने कहा है कि कैब में जीपीएस लगा होगा, तभी परमिट दिया जाएगा। इसके बिना शहर में कोई भी टैक्सी सेवा संचालित नहीं होने दी जाएगी। आरटीओ एमपी सिंह ने बताया कि अब यह व्यवस्था भी की जा रही है कि टैक्सी बुक कराते ही ग्राहक को एसएमएस पर ड्राइवर की पूरी जानकारी मिल जाए। कैब सेवा के लिए संचालक को ट्रेवलिंग एजेंट का लाइसेंस लेना भी अनिवार्य होगा। कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है कि जिन स्कूल बसों में छात्राएं सफर करती हैं वहां महिला कंडक्टर को रखा जाना अनिवार्य किया जाए।