- Hindi News
- किताबें रद्दी में बेचने वाली सहायक अध्यापक सस्पेंड
किताबें रद्दी में बेचने वाली सहायक अध्यापक सस्पेंड
इंदौर | सर्वशिक्षा अभियान में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें देने के बजाए उन्हें रद्दी में बेचने वाली सहायक अध्यापक को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है। आजाद नगर में पिछले दिनों यह मामला सामने आया था। इसके बाद कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने उर्दू प्राथमिक स्कूल की सहायक अध्यापिका शहनाज खान को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उन्हें बीईओ कार्यालय अटैच किया गया है।