वाट्स-एप पर डाला भड़काऊ वीडियो, शिकायत
इंदौर | वाट्स-एपके एक ग्रुप पर एक व्यक्ति ने भड़काऊ वीडियो डाल दिया। इस ग्रुप पर आईजी, डीआईजी सहित अन्य अफसर भी जुड़े थे। ग्रुप एडमिन ने व्यक्ति की शिकायत साइबर सेल में की है। टीआई सुनीता कटारा ने बताया हितेश शर्मा ने टाइम टीवी नामक ग्रुप के सदस्य की शिकायत की है। वह ग्रुप पर अनिल चौरसिया के नाम से है। उसने एक आपत्तिजनक वीडियो ग्रुप पर डाल दिया था। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।