अंकित-चंदन का चयन भारतीय टीम में
इंदौर | जमशेदपुरमें 16 से 21 दिसंबर तक खेली जाने वाली सुब्रता क्लासिक वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम में इंदौर के श्रीराम जिम के अंकित चौहान जूनियर (105 किग्रा) तथा चंदन चौधरी सीनियर (83 किग्रा) में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन दोनों लिफ्टरों का चयन बेंच प्रेस लिफ्टिंग स्पर्धा के लिए हुआ है।