पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्योति, माधवी, नीति को एकल खिताब

ज्योति, माधवी, नीति को एकल खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | इंदौरक्षेत्र की ज्योति भास्कर (बैडिमंटन) और माधवी गणपते (कैरम), भोपाल की संगीता रजक (टेबल टेनिस) तथा ग्वालियर की नीति चौहान (शतरंज) मप्र पश्चिम क्षेत्र वि. वि. कं. लि. इंदौर क्षेत्र की मेजबानी में खेली गई अंतर क्षेत्रीय महिला खेलकूद स्पर्धा में एकल चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। रेणु तिवारी, लता एंथोनी, दुर्गा मालाकार एवं अंकिता माहेश्वरी अपने वर्ग में उपविजेता रही। पुरस्कार वितरण इंदौर क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय मोहासे और म.प्र. टेटे संगठन के महासचिव जयेश आचार्य के आतिथ्य में हुआ।





इस मौके पर स्पर्धा सचिव आरडी क्षीरसागर, उप प्रबंधक जाग्रति जैन, महेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे। संचालन वैभवी माने ने किया।