पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तरप्रदेश टीम इंदौर पहुंची

उत्तरप्रदेश टीम इंदौर पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेसं. इंदौर | पीयूषचावला, प्रवीण कुमार और आरपी सिंह जैसे सितारा क्रिकेटरों से लेस उत्तरप्रदेश की रणजी टीम मध्यप्रदेश के साथ रणजी मैच खेलने शुक्रवार शाम इंदौर पहुंची। उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में ग्रुप-ए का चार दिवसीय मैच रविवार से होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। यूपी की टीम जैसे ही इंदौर पहुंची, बारिश ने टीम का जोरदार स्वागत किया। यूपी टीम में 15 खिलाड़ी और 10 सपोर्टिंग स्टाफ शामिल है। बारिश के जाने से शनिवार को टीम के अभ्यास करने की उम्मीदें कम ही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम के कोच वेंकटेश प्रसाद शनिवार सुबह 9 बजे के करीब स्टेडियम पहुंच कर मैदान का जायजा लेंगे। इसके बाद ही यूपी टीम के नेट अभ्यास का कार्यक्रम तय होगा। यदि मैदान ठीक नहीं रहा तो टीम इनडोर अभ्यास कर सकती है। यूपी टीम के कप्तान पीयूष चावला सप|ीक इंदौर आए है।