पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय विद्या और डीएवी को खिताब

भारतीय विद्या और डीएवी को खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेबल टेनिस : बालकअंडर-14 : प्रथम वी.अश्विन डीएवी पब्लिक अरोली, द्वितीय मोहम्मद अमनूर निमिस रियाद, तृतीय यशांश मलिक भटनागर इंटरनेशनल देहली। बालिका अंडर-14 : प्रथम वी. लास्या भवन्स श्री रामाकृष्णा, द्वितीय वी. वैष्णवी एसबीओए स्कूल, तृतीय लक्षिता नारंग हंसराज मॉडल, दिल्ली। बालक अंडर16 : प्रथम शिवाजी रॉय कल्याणी पब्लिक कोलकाता, द्वितीय अनस मोहम्मद मोहम्मद सेंट मेरी केरला, तृतीय पार्थ विरमानी हंसराज मॉडल दिल्ली। बालिका अंडर-16 : प्रथम ऐश्वर्या पाठक डीपीएस नोएडा, द्वितीय उदय कुमार हरिनी नेशनल पब्लिक चेन्नई, तृतीय मेधिनी भट्ट डीपीएस कर्नाटक। बालक अंडर-19 : प्रथम बिरदे बोरा मयूर स्कूल अजमेर, द्वितीय मानव ठक्कर मयूर स्कूल अजमेर, तृतीय एम.अनिरुद्ध पद्मा शेषाद्री चेन्नई। बालिका अंडर-19 : प्रथम सी.आर. अर्षवर्धिनी विद्या मंदिर तमिलनाड़ु, द्वितीय आंचल मल्होत्रा डीपीएस मथुरा रोड़, तृतीय रिती शंकर डीपीएस आरके पुरम।

अंडर-19 गर्ल्स टेनिस विजेता टीम मुख्य अतिथि अजय सिंह के साथ।

खेसं |इंदौर

एमएमपब्लिक पीतमपुरा, भारतीय विद्या भवन आंध्रप्रदेश, डीएवी मॉडल चंडीगढ़ तथा लिटिल एंजिल सोनीपत ने अपना दबदबा कायम रख एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल द्व‌ारा आयोजित टेनिस स्पर्धा में टीम वर्ग के खिताबों पर कब्जा जमाया। टेनिस के टीम फाइनल मुकाबलों में बालक अंडर-14 में एमएम पब्लिक स्कूल पीतमपुरा ने लिटिल एंजिल सोनीपत को शिकस्त दी जबकि बालिका अंडर-14 में भारतीय विद्या भवन आंध्रप्रदेश ने डीपीएस गुवाहाटी को हराया। बालक अंडर-19 टीम चैम्पियनशिप डीएवी मॉडल स्कूल चंडीगढ़ को मिली, जबकि इन्दौर के एडवांस्ड एकेडमी को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। बालिका अंडर-19 लिटिल एंजिल सोनीपत विजेता तथा ईस्ट पाइंट स्कूल दिल्ली उपविजेता रहा। पुरस्कार वितरण वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजयसिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर एमरल्ड के संचालक मुक्तेश सिंह प्राचार्य सिद्धार्थ सिंह भी मौजूद थे।

सीबीएसई राष्ट्रीय टेटे-टेनिस

टेबल टेनिस में अश्विन, शिवाजी राय और बिरदे बोरा एकल चैंपियन बने