पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमिश्नर और कलेक्टर भी दौड़ेंगे इंदौर मैराथन

कमिश्नर और कलेक्टर भी दौड़ेंगे इंदौर मैराथन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर }शहर में 22 फरवरी को होने जा रही जियो इंदौर हाफ मैराथन के लिए कमिश्नर संजय दुबे और शहर कलेक्टर आकाश त्रिपाठी भी फॉर्म भर चुके हैं। लंदन, बोस्टन, मुंबई, दिल्ली और जयपुर जैसे देश-दुनिया के बड़े शहरों में होनेवाली इंटरनेशनल मैराथंस की तर्ज पर हो रही जियो इंदौर मैराथन में शहर के प्रशासनिक अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन ने मैराथन के लिए खास इंतज़सम किए हैं। इस मैराथन में कुछ इंटरनेशनल मैराथनर्स और सेलिब्रिटीज़ भी शामिल होंगे।

शहर में बनेगी रनिंग एकेडमी

एकेडमीऑफ इंदौर मैराथनर्स के प्रेसीडेंट डॉ. अरुण अग्रवाल ने बताया कि एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स जल्द ही शहर में रनिंग एकेडमी की शुरुआत करेगी। सेंट्रल इंडिया में यह अपनी तरह की यूनिक एकेडमी होगी। यहां रनिंग ट्रैक होने के साथ प्रोफेशनल ट्रेनर्स भी होंगे जो लोगों को दौड़ने का सही तरीका बताएंगे।

Indore

Marathon