पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूनी इंदौर श्मशान में गैस लाइन नहीं होने पर अब भेजा सिलेंडर लगाने का प्रस्ताव

जूनी इंदौर श्मशान में गैस लाइन नहीं होने पर अब भेजा सिलेंडर लगाने का प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम की लापरवाही के चलते रामबाग मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए स्थापित किया गया डीजल शवदाह गृह भी काम नहीं रहा है और पीएनजी से इसे चलाने की व्यवस्था हो सकी। निगम ने ही डीजल शवदाह गृह को गैस शवदाह गृह में बदलने की योजना लागू की थी। मुक्तिधाम प्रबंधन के अनुसार यहां आने वाले लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए डीजल सिस्टम को अच्छा रिस्पांस दिया था, लेकिन इसके बंद होने और गैस सिस्टम शुरू नहीं होने के कारण यहां आने वाले लोग मजबूरी में लकड़ी पर शव का क्रियाक्रम कर रहे हैं।

जूनीइंदौर में तो गैस लाइन ही नहीं

निगमकी लापरवाही का अंदाजा भी इसी बात से लगाया जा सकता है कि जूनी इंदौर मुक्तिधाम में गैस शवदाह गृह स्थापित तो करा दिया गया, लेकिन क्षेत्र में पीएनजी लाइन है भी या नहीं? यहां भी निगम द्वारा विद्युत शवदाह गृह को गैस शवदाह गृह में बदल दिया गया, लेकिन बाद में पीएनजी उपलब्ध कराने वाली कंपनी अवंतिका गैस लिमिटेड ने क्षेत्र में पीएनजी लाइन नहीं होने की बात कहते हुए कनेक्शन उपलब्ध कराने में असमर्थता जाहिर कर दी। अब शवदाह गृह के पास 48 सिलेंडर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन सिलेंडर कब लगेंगे नहीं पता।

^इस माह हो जाएगा निर्णय

मुक्तिधाममें गैस कनेक्शन देने के संबंध में कंपनी के अधिकारियों और नगर निगम अधिकारियों के बीच हाल ही में चर्चा हुई है। इस माह के अंत तक कनेक्शन प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी करने के साथ सप्लाई भी शुरू कर दी जाएगी।

राहुलमिस्त्री, सीनियरमैनेजर, अवंतिका गैस लिमिटेड

^नवरात्रि में शुरू कर देंगे

सबसेपहले रामबाग मुक्तिधाम में गैस शवदाह गृह शुरू किया जा रहा है। कनेक्शन के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। नवरात्रि में मुक्तिधाम में इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। जूनी इंदौर मुक्तिधाम में गैस शवदाह गृह का सेटअप तो लगा दिया गया है, लेकिन वहां पर अभी गैस लाइन नहीं है। गैस लाइन आने के बाद ही इसे शुरू किया जा सकेगा।

कृष्णमुरारीमोघे, महापौर