नाले किनारे निजी जमीन पर फूलों की खेती
इंदौर | नालेकिनारे की जमीनों का सीमांकन होगा। राजस्व रिकॉर्ड जांचे जाएंगे। जो जमीन निजी है, वहां फूलों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर मंजूरी दी जाए।
यह निर्देश सोमवार को कलेक्टर ने प्रदूषण को लेकर प्रशासन, नगर निगम प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों की बैठक भी दिए। शासकीय जमीन पर किसी तरह की खेती की मंजूरी नहीं होगी। यहां खेती करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। प्लास्टर ऑफ पेरिस की नवदुर्गा की मूर्तियों पर पूरी तरह रोक रहे, जहां बन रही हों वहां से जब्त किया जाए। कलेक्टर ने बोर्ड को सभी उद्योगों के लगातार निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि वे प्रदूषण उपचार संयंत्र का उपयोग नहीं कर रहे तो निरंतर चालान बनाएं। प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जाए और कागज की थैलियों के उपयोग के लिए जागरूक किया जाए।