पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्यागी की हत्या की योजना कोर्ट पेशी पर बनाई थी

त्यागी की हत्या की योजना कोर्ट पेशी पर बनाई थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेलमें शूटर अर्जुन त्यागी की हत्या के लिए आरोपी जितेंद्र ठाकुर को हथियार पहुंचाने वाले आरोपी महेंद्र बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार रात पुलिस ने महेंद्र, जितेंद्र ठाकुर जितेंद्र अवस्थी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआ।

पूछताछ में पता चला कि त्यागी की हत्या की योजना तीनों ने कोर्ट पेशी के दौरान बनाई थी। इसी दौरान महेंद्र और जितेंद्र अवस्थी की भी मुलाकात हुई थी। सोमवार को पुलिस ने महेंद्र बाबा और जितेंद्र अवस्थी की अधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी भी ले ली। मंगलवार को पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी। एएसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया जितेंद्र अवस्थी और महेंद्र बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि महेंद्र ने हथियार कारतूस की व्यवस्था कर उसे जेल में फेंका था। महेंद्र के बारे में पता चला है कि वह देवास के पास एक गांव का रहने वाला है। वह हथियारों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। वहीं, हत्या करने वाला जितेंद्र ठाकुर इस गांव से चार किलोमीटर दूर रहता है। कोर्ट पेशी के दौरान जितेंद्र अवस्थी से जितेंद्र ठाकुर ने ही महेंद्र बाबा की मुलाकात करवाई थी। फिर जितेंद्र ने प्लॉट देने उस पर मकान बनाने का सौदा कर अपने पिता की हत्या करने के लिए दोनों को तैयार कर लिया था।