- Hindi News
- माता मंदिर दर्शन करने गए युवक की ट्रेन से गिरने से मौत
माता मंदिर दर्शन करने गए युवक की ट्रेन से गिरने से मौत
जनताकॉलोनी में रहने वाले एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वह इंदौर से कैला माता माता मंदिर दर्शन करने गया था। रात में अगला स्टेशन देखने के लिए वह गेट पर झांकने लगा तभी किसी चीज से टकराकर गिर गया।
परिचित मोहन कसेरा ने बताया घटना शनिवार रात को लगभग 1 बजे हुई। जनता कॉलोनी में रहने वाला 22 वर्षीय रोहित पिता अरुण पीडियार राजस्थान में कैला माता मंदिर दर्शन करने गया था। ट्रेन से जाते वक्त गंगापुर सिटी के पास शनिवार रात को स्टेशन देखने के लिए वह गेट से लटककर झांकने लगा। तभी खंभे या किसी अन्य चीज से टकराने से वह ट्रेन से गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना का ट्रेन में किसी को पता नहीं चला। रविवार सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। उसके पास से मिले दस्तावेज के बाद के आधार पर परिजन को जानकारी दी गई।
रोहित