- Hindi News
- सुपर कॉरिडोर : कार ने मां बेटी सहित चार को टक्कर मारी
सुपर कॉरिडोर : कार ने मां बेटी सहित चार को टक्कर मारी
सुपरकॉरिडोर पर तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 10 माह की बच्ची और उसकी मां और एक महिला को गंभीर चोट लगी है। वहीं, बाइक चला रहा युवक भी बुरी तरह घायल हो गया।
एरोड्रम टीआई के एल दांगी ने बताया हादसा सुपर कॉरिडोर पर शाम साढ़े छह बजे हुआ। एयरपोर्ट की ओर से कार (एमपी 09 एस आर 9999) रही थी। तभी छोटा बांगड़दा रोड से बाइक पर बसंत पिता केदार चंद (26), उसकी प|ी मंजू (23), 10 माह की बेटी माही और उसकी चाची मायाबाई (40) अचानक बीच सड़क पर गए। रफ्तार में होने से कार ने बाइक सवार चारों लोगों को टक्कर मारी और करीब 15 फीट तक घसीटते ले गया। पुलिस ने कार जब्त कर सूर्या इन्फ्रास्ट्रक्चर के चालक संजय पाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
10 माह की बच्ची एक अन्य की हालत गंभीर
हादसेमें घायल बसंत ने कहा कि वे गौरी नगर में अपने मामा के घर श्राद्ध पर खाना खाने गए थे। वहीं से लौटते वक्त हादसा हुआ। 10 माह की माही को सिर पैर में चोट आई है। वहीं उसकी मां मंजूबाई के एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है और पैर की दो अंगुली टूट गई। वहीं मायाबाई को भी पैर में फ्रैक्चर हुआ है। चेहरे सिर में भी गंभीर चोट आई है।
सुपर कॉिरडोर पर हुए हादसे में कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।