पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तर्पण से मिलता है पितरों का आशीर्वाद : पं. तिवारी

तर्पण से मिलता है पितरों का आशीर्वाद : पं. तिवारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्राद्धपक्ष हमारी संस्कृति का अदभुत महापर्व है। भारतीय परंपराएं विज्ञान सम्मत भी हैं। श्राद्ध पक्ष में हमारे पूर्वजों-पितरों के आशीष मिल जाएं तो इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता है। हम अपने पितरों को प्रसन्न रखेंगे तो नई पीढ़ी भी हमारा अनुकरण करेगी, इसलिए नई पौध को संस्कारित बनाने के लिए भी श्राद्ध और तर्पण अवश्य करें।

यह बात पं. पवन तिवारी ने सोमवार को अखंडधाम में चल रहे नि:शुल्क तर्पण महोत्सव में कही। श्रद्धा सुमन सेवा समिति के महोत्सव में 400 से ज्यादा लोगों ने तर्पण किया। अध्यक्ष मोहनलाल सोनी ने बताया 17 को दोपहर दो से शाम छह बजे तक पितृ मोक्षदायी संगीतमय भागवत का आयोजन होगा। यह 23 सितंबर तक चलेगी।