पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 28 कॉलोनियों के लोग साथ मिलकर मनाएंगे महोत्सव

28 कॉलोनियों के लोग साथ मिलकर मनाएंगे महोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुलदेवी महालक्ष्मी की 108 दीपों से होगी महाआरती

अग्रसेनजयंती महोत्सव के तहत संस्था अग्रज द्वारा कुलदेवी महालक्ष्मी का विशेष शृंगार, महाआरती की जाएगी। आयोजन की तैयारियों के लिए सोमवार को महिला संगठन की बैठक हुई। संस्था द्वारा 25 सितंबर को राजबाड़े से गांधी हॉल तक निकलने वाली यात्रा के लिए समाजजनों को निमंत्रण भी दिए जाएंगे।

संस्था द्वारा 23 सितंबर को रात 8 बजे खजराना गणेश मंदिर परिसर में कुलदेवी महालक्ष्मी मंदिर में 108 दीपों से महाआरती की जाएगी। आयोजक संगीता-अरविंद बागड़ी और राजकुमार राखोड़ीवाला ने बताया इससे पहले मातारानी का भव्य शृंगार किया जाएगा। अतिथि समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, विनोद अग्रवाल, विष्णु बिंदल, कुलभूषण मित्तल होंगे।

अग्रसेन जयंती महोत्सव

इंदौर| श्रीअग्रवाल समाज कालानी नगर द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन 20 सितंबर से किया जाएगा। 28 कॉलोनियों के समाजजन मिलकर उत्सव मनाएंगे। समाज अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया महोत्सव की शुरुआत 20 सितंबर को सुबह 10 बजे बीएसएफ कैंपस स्थित शासकीय प्रा.वि . क्र- 37 पर सुबह 10 बजे से नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर के साथ होगी। 21 को किला मैदान स्थित म.प्र. दृष्टिहीन कल्याण संघ के दृष्टिहीनों के साथ भोजन सेवा, 22 को विद्याधाम गोशाला में गोसेवा, 26 को जिला अस्पताल के मरीजों के लिए भोजन सेवा होगी। 25 सितंबर को अग्रसेन जयंती पर परिहार मांगलिक भवन सुखदेव नगर पर महाराज अग्रसेन का चित्र पूजन तथा महाआरती के कार्यक्रम होंगे। समाजजन अग्रसेन जयंती के जुलूस में भी शामिल होंगे। 11 अक्टूबर को बांगड़दा रोड स्थित बाबाश्री रिसोर्ट पर 101 महिलाओं का नि:शुल्क करवा चौथ उद्यापन महोत्सव मनाया जाएगा।