- Hindi News
- कृषि महोत्सव में अनाज से होगा मेहमानों का स्वागत
कृषि महोत्सव में अनाज से होगा मेहमानों का स्वागत
इंदौर| किसानोंको खेती की आधुनिक उन्नत तकनीकों की जानकारी देने के लिए 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जिले के 300 गांवों में कृषि क्रांति रथ भ्रमण करेगा। जिस गांव में रथ जाएगा वहां विविध कार्यक्रम होंगे। वहां रथ और अतिथियों का स्वागत फूल की जगह अनाज देकर किया जाएगा। यह फैसला सोमवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई कृषि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में हुआ। रथ भ्रमण के दौरान 20-20 मिट्टी के नमूने भी लिए जाएंगे और इसकी जांच होगी।