- Hindi News
- कुलाधिपति के आदेश के बाद भी 10 से ज्यादा विभागों ने नहीं भेजी जानकारी
कुलाधिपति के आदेश के बाद भी 10 से ज्यादा विभागों ने नहीं भेजी जानकारी
राजभवनद्वारा देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर मांगी गई जानकारी को लेकर यूटीडी के कई विभाग गंभीर नहीं हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा तत्काल जानकारी मांगे जाने के बाद भी 10 से ज्यादा विभागों ने मामला अटका दिया है। प्रबंधन को सोमवार को रिपोर्ट राजभवन भेजना थी, लेकिन अब तक आईआईपीएस औैर आईएमएस सहित 10 से ज्यादा विभागों ने जानकारी प्रबंधन को नहीं भेजी है, जबकि यूटीडी के ही ईएमआरसी, आईईटी जैसे विभागों सहित लगभग 15 विभागों और नालंदा परिसर के छात्र कल्याण संकाय, परीक्षा मूल्यांकन केंद्र ने भी जानकारी भेज दी है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन मंगलवार को इन विभागों को रिमाइंडर देकर 24 घंटे में जानकारी उपलब्ध करवाने को कहेगा।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामनरेश यादव की ओर से जारी पत्र में यूनिवर्सिटी से परीक्षाओं रिजल्ट और रैगिंग सहित लगभग 10 बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। पूछा गया है कि कौन-कौन सी परीक्षाएं देरी से हुईं या अब तक हुई ही नहीं हैं। साथ ही यह भी पूछा है कि कौन से रिजल्ट कितने माह लेट हुए। सभी का वर्तमान स्टेटस मांगा गया है। राजभवन द्वारा भेजे गए इस पत्र में रैगिंग को लेकर यूनिवर्सिटी द्वारा उठाए गए कदम की भी विस्तृत जानकारी मांगी गई है। इसमें से आधी जानकारी प्रबंधन को यूटीडी के विभागों से लेना है।
दो-तीन दिन में भेज देंगे
परीक्षा, रिजल्ट से लेकर रैगिंग तक पर मांगी थी जानकारी
^जो विभाग जानकारी नहीं भेज रहे हैं, उन्हें फिर रिमाइंडर करेंगे। जल्द से जल्द जानकारी राजभवन को भेजी जाना है, इसलिए विभागों से मंगलवार शाम तक ही जानकारी हर हाल में मंगवा लेंगे। दो-तीन दिन में राजभवन को भी जानकारी भेज देंगे।\\\'\\\' -अनिलशर्मा, परीक्षानियंत्रक,डीएवीवी