- Hindi News
- शाकाहार सप्ताह आज से, मुख्यमंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन
शाकाहार सप्ताह आज से, मुख्यमंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन
इंदौर| स्थानकवासीजैन युवक संघ द्वारा रविवार को शाकाहार सप्ताह के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री विदेश मंत्री द्वारा किया गया। युवक संघ के अध्यक्ष दीपक जैन ने बताया इसके अंतर्गत 16 से 21 सितंबर तक महावीर नगर जैन स्थानक पर विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। मंगलवार को दोपहर तीन बजे चित्रकला प्रतियोगिता होगी। 17 को जैन साधना भवन स्कीन-71 पर दोपहर तीन बजे निबंध प्रतियोगिता और 19 को सुबह नौ बजे शाकाहार के लिए हस्ताक्षर अभियान राजबाड़ा चौक पर होगा। मुख्य कार्यक्रम 21 सितंबर को सुबह नौ बजे शुद्ध आहार शाकाहार पर साधु-साध्वी के प्रवचन होंगे।