- Hindi News
- शासकीय अधिकारी कर्मचारी बाढ़ पीड़ितों को देंगे एक दिन का वेतन
शासकीय अधिकारी कर्मचारी बाढ़ पीड़ितों को देंगे एक दिन का वेतन
इंदौर| जम्मू-कश्मीरमें आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए जिले के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एक दिन का वेतन देंगे। सोमवार को कलेक्टोरेट में हुई समयावधि बैठक में यह फैसला हुआ। वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया जाएगा। कलेक्टर ने अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे राहत कोष में राशि जमा कर सकते हैं। यह राशि कलेक्टर कार्यालय में चेक या ड्रॉफ्ट से दे सकते हैं।