पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| प्रदेशसरकार द्वारा कर्मचारियों की 32 सूत्री मांगों पर उदासीन रवैया अपनाने को लेकर मप्र तृतीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रांतव्यापी चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। मंगलवार को सभी शासकीय कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडे, संभागीय अध्यक्ष अंतरसिंह बेस हरीश बोयत ने बताया प्रांतीय निकाय के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। तीसरे चरण में 16 से 18 सितंबर तक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। यदि फिर भी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 10 अक्टूबर को संभागीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।