- Hindi News
- दु:ख दूर करने के लिए अपनाएं धर्म का रास्ता
दु:ख दूर करने के लिए अपनाएं धर्म का रास्ता
इंदौर| संसारदु:खों से भरा है जितनी भी बाते करें उतनी कम हैं। भगवान ने केवल ज्ञान दर्शन देखकर बताया है कि ज्ञानी भगवंत भी संसार में बहुत दु:खी हैं, उसका वर्णन नहीं कर सकते। संसार में दु:ख को भुलाने का प्रयास चल रहा है, लेकिन संसार बिग बाजार की तरह है। आकर्षक वस्तुएं देखकर आकर्षण बढ़ रहा है। साधन दु:खों को भुलाने का उपाय है। एक बार मनुष्य जन्म मिल गया, यह दोबारा बहुत मुश्किल से मिलता है। दु:ख को भुलाने के लिए भगवान ने धर्म का रास्ता बताया है। उसी मार्ग पर चलना चाहिए। उक्त बात साध्वी शीलाजी ने गुमाश्ता भवन राजमोहल्ला में आयोजित धर्मसभा में कही। जानकारी वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के मंत्री सुशील वन्यायक्या ने दी। संचालन सुमित चोपड़ा ने किया।