अपोलो टॉवर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
अपोलो टॉवर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
इंदौर|अपोलो टॉवरमें काॅल सेंटर खुलने और उसमें 24 घंटे काम करने वाले युवक-युवतियों की हरकतों से परेशान व्यापारियों ने सोमवार को दुकानें बंद कर दी। व्यापारियों का आरोप है कि काल सेंटर से अपोलो टॉवर की सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ गई है। व्यापारियों को पार्किंग तक की जगह नहीं मिलती। इसी के विरोध में व्यापारियों ने एकजुटता दिखाकर प्रदर्शन किया। अपोलो टॉवर व्यापारी एसोसिएशन के सुनील गुप्ता ने बताया टॉवर में जो कॉल सेंटर खुला है उसमें 700 से कर्मचारी काम करते हैं। ये 24 घंटे संचालित होता है।