- Hindi News
- राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक का अभिनंदन
राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक का अभिनंदन
इंदौर|शासकीय अधिकारी-कर्मचारीमंच ने शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति से सम्मानित सहायक शिक्षक ओमप्रकाश परमार को शॉल-श्रीफल और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।
कर्मचारी संघ के रमेश यादव ने बताया शासकीय शारदा कन्या विद्यालय में सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त जे.पी. यादव थे। अध्यक्षता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी संजय गोयल ने की।