- Hindi News
- छात्रा को जबर्दस्ती ऑटो में ले जा रहा था युवक
छात्रा को जबर्दस्ती ऑटो में ले जा रहा था युवक
छात्राका अपहरण कर ले जा रहे युवक को पुलिस ने सोमवार को धर दबोचा। ऑटो रिक्शा में ले जाने के दौरान युवक छात्रा में विवाद हो गया। इस पर ऑटो चालक ने उन्हें रास्ते में उतार दिया और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी। पुलिस युवक छात्रा को लेकर थाने पहुंची। थाने में छात्रा ने युवक द्वारा ज्यादती करने की बात भी कही।
तुकोगंज पुलिस के अनुसार सोमवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कोई युवक 17 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर ले जा रहा है। इस पर टीम ने क्षेत्र में तलाश की। पुलिस ने युवक और छात्रा को तुकोगंज इलाके से पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमन पिता संतोष अठवाल निवासी परदेशीपुरा बताया। छात्रा ने बताया कि अमन उसे जबर्दस्ती उठाकर ले जा रहा था। बीते कुछ सालों से वह उसके साथ ज्यादती कर रहा था। उसने मोबाइल में उसका एमएमएस भी बना लिया था, जिसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा था। 13 सितंबर को भी अमन उसे एक होटल में ले गया था, और ज्यादती की। पुलिस ने अमन पर अपहरण, आईटी एक्ट, ज्यादती सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।