- Hindi News
- रिजल्ट रुकने से नाराज बीडीएस छात्रों ने मूल्यांकन केंद्र घेरा
रिजल्ट रुकने से नाराज बीडीएस छात्रों ने मूल्यांकन केंद्र घेरा
देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा के तीन माह बाद भी बीडीएस दूसरे और तीसरे वर्ष का रिजल्ट घोषित नहीं किए जाने से नाराज छात्रों ने सोमवार को मूल्यांकन केंद्र पर धरना दे दिया। छात्रों दोपहर तीन बजे से वहां डटे रहे। छात्रों का आक्रोश देख प्रभारी कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को वहां पहुंचना पड़ा। लगभग डेढ़ घंटे की माथापच्ची के बाद भी केवल छात्रों को यही आश्वासन दिया गया कि रिजल्ट सप्ताहभर में घोषित किया जाएगा।
इस माह के अंत तक सारे रिजल्ट घोषित हो जाएंगे
^बीडीएसके दोनों रिजल्ट 22 तक घोषित कर देंगे। बीकॉम सेकंड सेमेस्टर का रिजल्ट भी सप्ताहभर ही दे देंगे। इस माह के अंत तक बाकी बचे सारे रिजल्ट जाएंगे। -डॉ.अनिल शर्मा, परीक्षानियंत्रक, डीएवीवी
आठ माह लेट हुई परीक्षा
छात्रोंका कहना था कि परीक्षाएं पिछले साल अक्टूबर में होना थी लेकिन इस साल मई में शुरू होकर जून में खत्म हुई। तब कहा गया था कि दो माह में रिजल्ट जाएगा, लेकिन तीन सप्ताह से चक्कर लगवा रहे थे।
बीकॉमके परचे पर भी मांगा जवाब
प्रभारीकुलपति डॉ. अनिल कुमार ने मूल्यांकन केंद्र प्रभारी विजय बाबू गुप्ता से बीडीएस के साथ ही बीकॉम सेकंड सेमेस्टर के रिजल्ट पर भी जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि बीकॉम का रिजल्ट सप्ताहभर में घोषित कर दिया जाएगा, वहीं बीडीएस के लिए 22 सितंबर तक की समय-सीमा तय की गई।