पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंटेस्टेंट्स सीख रहे अरवाचीन डांडिया

कंटेस्टेंट्स सीख रहे अरवाचीन डांडिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभिव्यक्तिगरबा महोत्सव में रंग जमाने के लिए पार्टिसिपेंट्स खूब प्रैक्टिस कर रहे हैं। अभिव्यक्ति में इस बार डांडिया की सालों पुरानी स्टाइल्स अरवाचीन और प्राचीन की प्रैक्टिस भी हो रही है। गुजरात से आए रंग मिलन ग्रुप के ट्रेनर्स ने बताया कि ये पारम्परिक डांडिया स्टेप्स हैं जिन्हें सिर्फ ढोल की थाप पर गरबा गाते हुए करते हैं। प्राचीन डांडिया सिर्फ लड़कियां करती हैं। लड़कियां गोल घेरे में घूमते हुए गाती और नाचती हैं।

इसके अलावा अभिव्यक्ति गरबा क्लासेस में आरती की प्रैक्टिस भी शुरू हो गई है। हाथों में दीये और मशालें लेकर पार्टिसिपेंट्स गरबा करेंगे। साथ ही राजस्थानी, पंजाबी, मारवाड़ी और फ्री स्टाइल डांस स्टेप्स की रिहर्सल भी कराई जा रही है।

फोटो | विजय भट्‌ट

रामलीला में दीपिका कर चुकी हैं प्राचीन डांडिया

संजयलीला भंसाली की फिल्म रामलीला में दीपिका पर फिल्माए गए सॉन्ग धिन तड़ाक- धिन तड़ाक में भी प्राचीन डांडिया किया गया है। सभी ने उठ-बैठकर भी स्टेप्स की हैं। गाते हुए बड़ी स्पीड में प्राचीन डांडिया होता है।

abhivyaKTI GARBA

अभिव्यक्ति गरबा क्लासेस में कंटेस्टेंट अरवाचीन और प्राचीन डांडिया सीख रहे हैं।