पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेवलप कर रहे हर्बल और किचन गार्डन

डेवलप कर रहे हर्बल और किचन गार्डन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्यामातुलसी, अरगवध, रत्ती, एलोवीरा, भृंगराज। ये सब मेडिसिनल प्लांट्स हैं जिनका इस्तेमाल दवाओं और हर्बल फूड प्रोडक्ट्स में हो रहा है। शहर में कुछ लोग इन्हें घर में ही लगाकर हर्ब गार्डन डेवलप कर रहे हैं। मेडिसिनल वैल्यू वाले प्लांट्स के साथ ही लेडीज़ किचन में इस्तेमाल होने वाले प्लांट्स जैसे कड़ी पत्ता, धनिया, सौंफ, लहसुन वगैरह और कुछ सब्ज़ियां भी घर में ग्रो रही हैं। इससे फूड माइल्स भी कम हो रहे हैं और इस बात का भरोसा भी है कि सब्ज़ियों पर हार्मफुल पेस्टिसाइड नहीं छिड़का गया है।

घर के बड़े हर्बल प्लांट्स को लगाने और उनकी देखभाल में बच्चों को भी शामिल कर रहे हैं ताकि उन्हें गार्डनिंग में इंट्रेस्ट भी डेवलप हो और वे नेचर के करीब आएं।

घर में ही ऑर्गेनिक किचन प्लांट्स ग्रो कर रही हाउसवाइफ निशा जोशी बताती हैं कि आलू, लहसुन, देसी टमाटर, धनिया और कुछ सब्ज़ियां मैंने घर के गार्डन में ही लगाई हैं। इससे फ्रेश सब्ज़ियां भी मिल जाती हैं और ट्रांसपोर्टेशन भी बच रहा है। बजट से ज्यादा हेल्थ के लिये बेनेफीशियल है। इसके लिए ज्यादा जगह भी नहीं चाहिए। मैंने 10 स्क्वेयर फीट में इसे डेवलप किया है।

एलआईजी में रहने वाली संगीता त्यागी ने हर्बल गार्डन डेवलप किया है।

emerging trend