- Hindi News
- इंडस्ट्री में लीड करने के लिए एक्सपर्टाइज जरूरी
इंडस्ट्री में लीड करने के लिए एक्सपर्टाइज जरूरी
कॉम्पीटिटिवएन्वायर्नमेंट में अपने आपको प्रूव करना बहुत जरूरी है। अब लीड वही करता जिसके पास एक्सपर्टाइज होती है। यह कहना है माइंड ट्री के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर जानकीरमन श्रीनिवासन का। वे सोमवार को मिड कॅरियर ट्रांजिशन चैलेंजेस सब्जेक्ट पर बोल रहे थे। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर में एक्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (ईपीजीपी) की 2014-15 बैच का इनोग्रल फंक्शन कॉलेज ऑडिटोरियम में हुआ।
करियरके हर फेज़ेस में सीखें नई स्किल्स
उन्होंनेबताया कि कई बार कॅरियर में बहुत सारे फेजे़से आते हैं। खुद के एक्पीरियंस शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि विप्रो में मैनेजर से माइंड ट्री के फाउंडर मैंबर बने। यहां से इन्वेस्टर और क्लाउड कम्प्यूटिंग स्टार्टअप के फाउंडर मैंबर बने। इसे ट्रेड ऑफ कहते हैं। ट्रेडऑफ ट्रांजीशन के समय ही किए जाते हैं। इसस नई नई स्किल्स सीखने का मौका मिलता है। ट्रेड ऑफ डिस्टेंस वर्सेस डिसप्लेसमेंट, डेप्थ वर्सेस ब्रेथ और हाई टेक वर्सेस लो टेक होते हैं। आईआईएम के डायरेक्टर प्रो. ऋषिकेश टी. कृष्णन ने इनोग्रल एड्रेस दिया।
जानकीरमन श्रीनिवासन
INAUGRAL PROGRAM