पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डायरी से जूनियर्स सीनियर्स के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग

डायरी से जूनियर्स-सीनियर्स के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजमें सीनियर्स और जूनियर्स के बीच बॉन्डिंग जरूरी है। इस कोलेब्रेटिव अप्रोच से वे एक-दूसरे की मदद करते हैं। शहर के कुछ कॉलेजों में इस बॉन्डिंग को और स्ट्रॉन्ग करने के लिए नई और क्रिएटिव एक्टिविटीज हो रही हैं। खास बात यह है कि इन्हें खुद स्टूडेंट्स ही कंडक्ट कर रहे हैं। इसमें जूनियर्स एक डायरी मेंटेन कर रहे हैं जिसमें वे सीनियर्स की डिटेल्स और उनके द्वारा दिए गए की नोट्स को लिख रहे हैं। इसके साथ वे कई कल्चरल एक्टिविटी और गेम्स के जरिए टीम वर्क कर रहे हैं।

डायरीमे लिख रहे

की नोट्स

देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज कॉलेज कैंपस में सीनियर्स के ग्रुप के साथ जूनियर्स के ग्रुप को देखा जा सकता है। वे इस तरह बातचीत कर रहे होते हैं जैसे क्लासमेट्स हों। खास बात यह है कि एकेडमिक ईयर की शुरुआत से ही जूनियर्स एक डायरी मेंटेन कर रहे हैं।

बेस्टडायरी को

मिलेगा गिफ्ट

आईआईपीएससे मैनेजमेंट साइंस में इंटीग्रेटेड एमबीए कर रहे फोर्थ ईयर स्टूडेंट लक्ष्य सिंह शेखावत बताते हैं कि डायरी मेकिंग के साथ सीनियर्स और जूनियर्स मिलकर फिएस्टा फेस्ट 18 और 19 सितंबर तक कराएंगे। इस दौरान बेस्ट डायरी बनाने वाले जूनियर्स को अवॉर्ड दिए जाएंगे।

क्लासमेट्स की तरह करते हैं वर्क

आईआईपीएससे इंटीग्रेटेड एमबीए कर रही मैनेजमेंट साइंस की फोर्थ ईयर स्टूडेंट ऐश्वर्या ठाकुर कहती हैं कि टीम वर्क से हमेशा बेहतर रिजल्ट मिलता है। डायरी मेकिंग एक्टिविटी से बॉन्डिंग बढ़ रही है जो कॉलेज के माहौल के लिए भी अच्छी बात है। जूनियर प्रीतिका चिमनानी कहती हैं कि डायरी से इंटरेक्शन बढ़ा है जिससे सीनियर्स की हेल्प लेने में आसानी हो रही है।

STUDENTS\\\' INITIATIVE