- Hindi News
- इंदौर पितरोंको संगीत के जरिये श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए
इंदौर पितरोंको संगीत के जरिये श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए
इंदौर पितरोंको संगीत के जरिये श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए संस्था श्रुति संवाद की ओर से 21 सितंबर को प्रात:कालीन अनूठी संगीत सभा का आयोजन किया जा रहा है। अभिनव कला समाज, गांधी हॉल परिसर में सुबह 9.55 बजे होने वाली इस सभा संगीतार्ध्य में बांसुरी और सिंथेसाइजर की जुगलबंदी पेश की जाएगी। प्रवीण शर्मा बांसुरी और सिंथेसाइजर पर शास्त्रीय संगीत की जुगलबंदी करेंगे संतोष अग्निहोत्री। इस जुगलबंदी में तबले पर साथ देंगे अरविंद अग्निहोत्री। कार्यक्रम में दोनों कलाकारों द्वारा सुबह के रागों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम सभी संगीत रसिकों के लिए नि:शुल्क है।
संगीत से देंगे पूर्वजों को आदरांजलि
music event