आपकी आंखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं
यहांआंखों की बातें थीं लेकिन कुछ सुरीले अंदाज़ में। यहां आंखों की ऐसी बातें भी थीं जिससे लोगों में जागरूकता भी पैदा हो सके। सोमवार को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा के तहत एक शाम नेत्रदान जागरूकता के नाम कार्यक्रम तेरे नैनों की दीप जलाऊंगा हुआ। इसमें नैनो में बदरा छाए से लेकर आपकी की आंखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं जैसे मीठे, रूमानी और रूहानी नगमें बाखूबी पेश किए गए।
जीवनसे भरी तेरी आंखें
शुरुआतविवेक वाघोलीकर ने जाने वाले ज़रा मुड़कर देखो मुझे गीत से की और इसके बाद राजेश शर्मा ने गीत गाया-क्या नज़ारे क्या सितारे। श्रद्धा जगताप ने गीत पेश किया-नैनो में बदरा छाए। राजेश शर्मा ने जीवन से भरी तेरी आंखें मजबूर करें जीने के लिए सुनाया। सोनाली पुराणिक ने अंखिया मिला के जिया भरमा गाया। इसके बाद तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है, कहीं पे निगाहें कहीं निशाना, अंखियों का नूर है तू पेश किए।
music programme