पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवलालीकर कला वीथिका में होने वाले इस कैम्प में 20 से ज्यादा कलाकार और आर्ट स्टूडेंट्स पार्टिसिपे

देवलालीकर कला वीथिका में होने वाले इस कैम्प में 20 से ज्यादा कलाकार और आर्ट स्टूडेंट्स पार्टिसिपेट करेंगे।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवलालीकरकला वीथिका में 18 सितंबर से सात दिनी आर्ट कैम्प होगा। 24 सितंबर तक चलने वाले इस कैम्प शहर के 20 से ज्यादा कलाकार शामिल होंगे। इसके अलावा इसमें फाइन आर्ट कॉलेज के चुनिंदा स्टूडेंट्स भी शिरकत करेंगे। यह कैम्प संस्था विस्तार और माटी-माया स्टूडियो का साझा आयोजन है।

एक्जीबिशन21 से 24 सितंबर तक

विस्तारके युवा कलाकार अवेधश बताते हैं कि इस कैम्प में प्रीता गडकरी, हिमांशु लोदवाल, अमित डोडिया, अभिषेक सालुंके, अनु, ऋतु लाहोटी, निधि देसाई जैसे 20 से ज्यादा कलाकार चित्रकारी करेंगे और साथ ही कला संबंधी विषयों पर चर्चा भी करेंगे। 18 सितंबर से 20 सितंबर के बीच कैम्प में बनाई गई पेंटिंग्स की एक एक्जीबिशन 21 से 24 सितंबर तक देवलालीकर कला वीथिका में ही लगाई जाएगी। इस एक्जीबिशन को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक देखा जा सकेगा।

क्लेमॉडलिंग और पॉटरी का प्रशिक्षण भी देंगे

माटी-मायाके कलाकार प्रकाश पाटीदार बताते हैं कि इस आयोजन में पहली बार इच्छुक आम लोग और कला प्रेमी भी शिरकत कर सकेंगे। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को क्ले मॉडलिंग और पॉटरी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह शहर में अपनी तरह का पहला ऐसा आर्ट कैम्प होगा जिसमें कला के इच्छुक आम लोग भी शिरकत कर सकेंगे। कैम्प में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

upcoming event

सात दिनी प्रकटन-3 आर्ट कैम्प 18 से