- Hindi News
- इंदौर देशकी 70 प्रतिशत जनसंख्या कृषि संबंधित उद्योगों पर आधारित
इंदौर देशकी 70 प्रतिशत जनसंख्या कृषि संबंधित उद्योगों पर आधारित
इंदौर देशकी 70 प्रतिशत जनसंख्या कृषि संबंधित उद्योगों पर आधारित है। लाखों घरों में आज भी बिजली तथा गैस पहुंच से बाहर है। साथ ही वर्तमान समय में उद्योगों से पैदा होने वाले विभिन्न प्रकार के अपशिष्टों के निराकरण की तकनीक आधारित विधियां प्रयोग में प्रचलित नहीं हैं। इन्हीं समस्याओं तथा इनके समाधान की आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के उदृदेश्य से इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में वेस्ट एंड बायोमास वेलोराइजेशन : पोटेशियल, इश्यूज़ एंड चैलेंजेस विषय पर दो दिनी नेशनल सिम्पोजियम का आयोजन किया गया। सिम्पोजियम को भारत सरकार के साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड ने प्रायोजित किया।
सिम्पोजियम के कुल आठ सत्रों में विभिन्न औद्याेगिक इकाइयों से आए वक्ताओं ने वेस्ट एवं बायोमास को उपयोगी पदार्थों में बदलने पर आधारित प्रोजेक्ट पर काम करने की बात कही। मुख्य अतिथि डॉ. वी.पी. थेरगांवकर, वैज्ञानिक, नीरी, नागपुर ने वेस्ट मैनेजमेंट की नई तथा ईको-फ्रेंडली विधियों के बारे में जानकारी दी। प्रो. एस.पी. गौतम, पूर्व चेयरमैन, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि अपशिष्ट को अपशिष्ट समझते हुए इसके नियंत्रण में मानसिकता बदलने की जरूरत है। आभार डॉ. शिल्पा त्रिपाठी, डिप्टी डायरेक्टर एवं डीन केमिकल इंजीनियरिंग ने माना। स्टूडेंट्स परिधि सोनगरा, कुलदीप पाठक का भी सहयोग रहा।
वेस्ट एंड बायोमास प्रोजेक्ट पर काम करने की जरूरत
education buzz