पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर अब अत्यधिक प्रदूिषत शहर नहीं, खुल सकेंगे नए उद्योग

इंदौर अब अत्यधिक प्रदूिषत शहर नहीं, खुल सकेंगे नए उद्योग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबह-सुबह सुकून देने वाली खबर

कलेक्टरआकाश त्रिपाठी ने बताया बीते एक साल में शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण हुआ है। फैक्टरियों में ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर सख्ती की गई है, वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण के लिए फैक्टरियों पर कार्रवाई की गई। नदियों में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों को विसर्जित करने पर भी रोक लगी है। इन सभी कारणों से यह इंडेक्स घटा है और शहर इस सूची से हट सका है।

2010में भी शामिल था इंदौर

साल2010 में भी इंदौर इस सूची में शामिल था, तब इसका इंडेक्स 72 था, इसके बाद वह बाहर हो गया, लेकिन 2013 में फिर सूची में शामिल हो गया था।

इस तरह करते हैं रैंकिंग

सीपीसीबी की टीम आईआईटी दिल्ली द्वारा बनाए गए फार्मूले के तहत शहर की दस किमी की सीमा में जल, वायु, धूल कण आदि के विविध जगहों से सेंपल लेती है और इसमें प्रदूषक तत्वों की मात्रा देखती है। इसमें वाहनों का धुआं, फैक्टरी का प्रदूषित जल आदि के सेंपल लिए जाते हैं। मात्रा के आधार पर अंक तय किए जाते हैं। कुल 100 अंकों में से औसत अंक दिए जाते हैं। देश भर के 20 से अधिक शहरों को रैंकिंग में रखा गया है, इसमें अधिकांश उत्तर प्रदेश के हैं। यह रैंकिंग साल 2009-10 में शुरू हुई थी।

िकसे मानते हैं अत्यधिक प्रदूषितशहर

सीपीसीबीनियमों के तहत जिन शहरों का िक्रटिकल एन्वायरमेंटल पॉल्यूशन इंडेक्स 70 या उससे अधिक रहता है, उन्हें अत्यधिक प्रदूषित शहर माना जाता है।

संजय गुप्ता | इंदौर

सुबहकी शुरुआत एक सुकूनदायक खबर से। हमारा इंदौर अब अत्यधिक प्रदूषित शहर नहीं रहा। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) ने इस पर मुहर लगा दी है। इसका सबसे बड़ा असर यह होगा िक शहर में नए उद्योगों को अब केंद्र की मंजूरी िमल सकेगी। इससे आपके लिए या आपके अपनों के लिए रोजगार के द्व‌ार खुल सकेंगे।

दरअसल सीपीसीबी ने शहरों के प्रदूषण को लेकर ताजा रैिकंग मप्र प्रदूषण बोर्ड को भेजी है। इसमें इंदौर का िक्रटिकल एन्वायरमेंटल पॉल्यूशन इंडेक्स एक साल में 78.80 से घटकर 68 रह गया है। यानी करीब 10 पॉइंट का सुधार। हालांकि जिला प्रशासन प्रदूषण बोर्ड का दावा है कि शहर का इंडेक्स घटकर केवल 58.70 रह गया है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरके गुप्ता ने कहा िक इंडेक्स सुधार के लिए सीपीसीबी को पत्र िलख रहे हैं। खैर, अत्यधिक प्रदूषित शहरों की सूची से