- Hindi News
- सेना को अब इंदौर से भेजा जाएगा दूध पाउडर घी
सेना को अब इंदौर से भेजा जाएगा दूध पाउडर घी
सेनाको अब इंदौर से दूध घी भेजा जाएगा। यह ऑर्डर रक्षा विभाग ने दिया है, जिसे सोमवार को इंदौर दुग्ध संघ बोर्ड की बैठक में हरी झंडी दे दी गई। माल के ऑर्डर में कहा है कि कश्मीर में त्रासदी के कारण माल वहां भेजा जाएगा। आने वाले छह सात दिन में सात ट्रकों में दूध पावडर घी के डिब्बे रवाना किए जाएंगे। पहली खेप की कीमत छह करोड़ रुपए है। संघ के अध्यक्ष उमरावसिंह मौर्य की अध्यक्षता में दुग्ध संघ कार्यालय मांगलिया में हुई बैठक में सबसे अहम प्रस्ताव रक्षा विभाग का ही था।
शेष-पेज6 पर
बैठकमें बताया गया कि संघ के पास दूध पावडर घी तैयार है, किंतु उसके पैकिंग के लिए विशेष तरह की मशीन लगाना होगी, ताकि वह खराब हो। इस पर बोर्ड ने नई मशीनें लगाने की अनुमति दे दी। दुग्ध संघ के सीईओ के.के. माहेश्वरी के मुताबिक पैकिंग के दौरान डिब्बों में नाइट्रोजन गैस डाली जाएगी। इससे छह माह तक सामग्री खराब नहीं होगी। दूध पावडर 10-10 किलो घी एक-एक किलो के पैकिंग में तैयार किया जाएगा। भेजे जाने वाले दूध पावडर घी की कीमत छह करोड़ रुपए होगी, जो डिलिवरी के बाद रक्षा विभाग द्वारा दुग्ध संघ को भुगतान किया जाएगा।
काजू-कतली भी अब मार्केट में उतारेगा संघ
बोर्ड बैठक में संघ ने काजू-कतली के उत्पादन का फैसला भी लिया है। एक किलो आधा किलो के पैकेट बनाए जाएंगे, जो दीपावली पूर्व मार्केट में उतार दिए जाएंगे। इसके अलावा बड़वानी खरगोन में दूध प्लांट के उत्पादन क्षमता बढ़ाने का फैसला भी लिया गया।
अच्छी गुणवत्ता ने दिलाया ऑर्डर
संघके सीईओ माहेश्वरी का कहना है इंदौर दुग्ध संघ ने रक्षा विभाग से करीब एक साल पहले आवेदन किया था। सेना के अफसरों ने इंदौर आकर दुग्ध संघ के प्लांट का निरीक्षण किया और दूध-घी का नमूना ले गए थे। जांच में अच्छी गुणवत्ता का पाए जाने पर ऑर्डर किया गया। रक्षा विभाग ने 1997 में भी दूध का ऑर्डर दिया था, किंतु मात्रा काफी कम थी। पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में आर्डर मिला है।