पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगीन मतदाता परिचय पत्र के लिए शिविर

रंगीन मतदाता परिचय पत्र के लिए शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|रंगीन मतदातापरिचय पत्र के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र क्र. पांच के लिए 17 सितंबर को एसजीएसआईटीएस में विशेष मतदाता शिविर लगेगा। इसी तरह क्षेत्र क्र. तीन के मतदाताओं के लिए एमजीएम कॉलेज में 24 सितंबर को, होलकर कॉलेज भंवरकुआं में 30 सितंबर को, ऑर्ट्स एंड कॉमर्स में 7 अक्टूबर को, शासकीय फाइन ऑर्ट्स कॉलेज एमजी रोड पर 10 सितंबर को, शासकीय विधि महाविद्य‌ालय में 13 अक्टूबर को और जीडीसी में 17 अक्टूबर को, महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज नसिया रोड पर 25 अक्टूबर को और क्षेत्र क्र. एक के लिए पुलिस प्रशिक्षण संस्थान किला मैदान में 1 अक्टूबर और शासकीय चिकित्सालय सिरपुर में 21 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शिविर आयोजित होंगे।