पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच मार्गों पर अक्टूबर से फिर दौड़ेंगी सिटी बसें

पांच मार्गों पर अक्टूबर से फिर दौड़ेंगी सिटी बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | सिटीबसों में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) रूट नंबर 6, 14, 15, 18, 25 पर बसों का संचालन फिर शुरू करने जा रहा है। ये बसें अक्टूबर मध्य में शुरू होंगी। इन रूटों पर बसों का संचालन चार साल पहले बसों की कमी और खराबी के चलते बंद किया गया था। साथ ही रूट नंबर 9 की बसों की हालत भी खराब है। एआईसीटीएसएल के सीईओ संदीप सोनी ने बताया साथ ही 24 नई बसें लाई जा रही है जिसके टेंडर हो चुके हैं।

इनरूटों पर चलेंगी

रूटबस मार्ग

6 4 खजरानादरगाह से चंदन नगर होकर फूटी कोठी

144 एमवायअस्पताल से अरबिंदो अस्पताल

152 गीताभवन से संगम नगर

184 आईपीएसकॉलेज से सुखलिया

252 रेलवेस्टेशन से इंडोरामा , पीथमपुर