क्लॉथ मार्केट एसो. के चुनाव 17 को
इंदौर | क्लाथमार्केट एसोसिएशन के मंत्री गुट द्वारा कराए जा रहे चुनाव 17 सितंबर को होंगे। कोर्ट ने इस चुनाव के खिलाफ स्टे देने से इनकार कर दिया, लेकिन याचिका का जवाब 24 सितंबर को देने के आदेश दिए हैं। प्रेमनारायण बाहेती ने चुनाव रोकने को लेकर याचिका दायर कर रखी है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 3 सितंबर को नई कार्यकारिणी चुन ली गई है। इसके अलावा हाई कोर्ट में भी एक मामला विचाराधीन है। इधर, मंत्री हंसराज जैन की तरफ से कहा गया कि अधिकृत रूप से चुनाव 17 को कराए जा रहे हैं। बकायदा 700 सदस्यों से लागा (एक प्रकार की सदस्यता फीस) जमा कराया जा चुका है। तमाम शासकीय विभाग अन्य कार्यों के लिए मुख्य संस्था ही अस्तित्व में है।